फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डीसीएम चलाना सीख रहा क्लीनर नहीं लगा पाया ब्रेक, मौत

Wed, 16 Jul 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पंचमखेड़ा गांव के पास मंगलवार भोर पहर चार बजे तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से जा टकराई। हादसे में गाड़ी चलाना सीख रहे क्लीनर की मौत हो गई। जबकि चालक को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जिला सोनीपत के थाना बिचाड़ा के जाकसी गांव निवासी 43 वर्षीय डीसीएम चालक दयानंद पुत्र चंदन करनाल थानाक्षेत्र के दगक्षिणा गांव निवासी 19 वर्षीय क्लीनर आशू पुत्र सुरेंद्र के साथ अंडा लादकर एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर जा रहे थे। मंगलवार भोर पहर क्लीनर आशू गाड़ी चलाना सीख रहा था। चार बजे पंचमखेड़ा गांव के पास आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक से ब्रेक लगाने और डीसीएम की रफ्तार तेज होने से वह उसमे पीछे से टकरा गई। घटना में आशू की मौके पर मौत हो गई। घायल दयानंद को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चालक ने बताया कि आशू से उसका दूर से चाचा-भतीजे का रिश्ता था। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद वह एक साल से गाड़ी चलाना सीख रहा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। क्षतिग्रस्त डीसीएम को टोला प्लाजा पर खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें