फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैया क्रासिंग पर जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
बैराज मार्ग स्थित सरैया रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर को लखनऊ-कानपुर हाईवे से जोड़ने वाले गंगा बैराज-शुक्लांगज मार्ग स्थित सरैया रेलवे क्रासिंग पर दिनभर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सेतु निगम 78 करोड़ 83 लाख 51 हजार की लागत से सरैया रेलवे क्रासिंग पर पुल बनाएगा। नाबार्ड के सहयोग से बनने वाले 814.96 मीटर लंबे पुल का काम एक महीने में शुरू हो जाएगा। पुल एक साल में तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन

गांगाबैराज-शुक्लागंज मार्ग कानपुर के रावतपुर, कल्याणपुर क्षेत्र को लखनऊ कानपुर हाईवे से जोड़ता है। इस मार्ग से उन्नाव व लखनऊ सहित अन्य जिलों के आवागमन का सुगम मार्ग है। इस मार्ग पर सरैया गांव के पास स्थित कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग क्रासिंंग लंबे समय से बड़ी समस्या है। ट्रेनों का बहु आवागमन होने के कारण हर 15 से 20 मिनट के अंतराल में क्रासिंग बंद की जाती है। एक ट्रेन को निकालने में 8 से 10 मिनट तक यातायात रुकता है। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इस रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया था। शुक्रवार को शासन ने इसे मंजूरी दे दी है। सेतु निगम के जीएम पीके पांडेय ने बताया कि सरैया रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण को मंजूरी के साथ शासनादेश जारी किया है। प्रोजेक्ट को रेल मंत्रालय पहले ही मंजूरी दे चुका है। एक महीने में काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें