फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, शाह की सभा के कारण रूट डावर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। शहर में ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसलिए घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों से जाने पर विचार कर लें।
विज्ञापन

बीघापुर से शहर की ओर आने वाले चौपहिया रैली वाहनों को गदनखेड़ा चौराहा के पास स्थित गोकुल लान, सर सैय्यद पब्लिक स्कूल, बाइक एजेंसी व डीएसएन कॉलेज में पार्क कराया जाएगा। बांगरमऊ व सफीपुर से आने वाले भारी वाहनों को चकलवंशी से मियागंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली वाहनों को चांदमारी के पास व चौपहिया वाहनों को एसवीएम स्कूल के बाहर पार्क कराया जाएगा। हरदोई से बांगरमऊ की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को हरदोई-उन्नाव बार्डर पर रोका जाएगा। रायबरेली से बिहार, बीघापुर, पुरवा व मौरावां की ओर आने वाले भारी वाहनाें को रायबरेली-उन्नाव बार्डर पर रोका जाएगा। कानपुर से गंगाघाट आने वाले भारी वाहनों को कानपुर-उन्नाव सीमा पर रोका जाएगा।
मरहला से उन्नाव की ओर आने वाले छोटे-बड़े वाहनाें पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सफीपुर से शहर की ओर आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को कब्बाखेड़ा एसपी कार्यालय से होते हुए हरदोई पुल की ओर से निकाला जाएगा। बड़ा चौराहा की ओर जाने पर वाहनाें का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कब्बाखेड़ा से लोकनगर व छोटा चौराहा जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। आवास विकास तिराहे से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरदोई पुल से प्रकाश गेस्ट हाउस की ओर मोड़ा जाएगा। गदनखेड़ा चौराहा से जिला अस्पताल की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें