फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम की लापरवाही से लगा जाम

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर झंडेश्वर मंदिर के पास खुदी सड़क व लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में भूमिगत सीवर लाइन के काम में जल निगम की लापरवाही ने शहरियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में मुख्य मार्ग पर रोडवेज बस स्टेशन और सदर बजार में दो मेनहोल चेंबर बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया और स्टेट बैंक के पास तीसरे की खुदाई कर दी। इससे मंगलवार को यातायात प्रभावित रहा। दिन में कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

जल निगम शहर में अमृत (अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) योजना के तहत भूमिगत सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। 15 दिन पहले मेनहोल चेंबर बनाने का काम शुरू करते हुए जल निगम की निर्माण एजेंसी ने रोडवेज बस स्टेशन और इसके बाद सदर बाजार में धवनरोड तिराहा पर आधी सड़क में बीस फिट गहरा गड्ढा खोदा था। इन दोनों का काम पूरा नहीं हो पाया है। सोमवार रात को इसी मार्ग पर स्टेट बैंक के पास एक और चेंबर के लिए खुदाई कर दी। इससे मंगलवार को शहर के मुख्य मार्ग का यातायात प्रभावित रहा। मुख्य मार्ग और कचहरी पुल पर कई बार जाम लगा।
जल निगम के एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि निर्माण एजेंसी से कहा है कि वह शहर के बीच मुख्यमार्ग पर हो रहे काम को तेजी से पूरा कराएं। जेई को भेजकर स्थिति दिखवाएंगे। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए एकल मार्ग व्यवस्था लागू कर रखी है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें