फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ दुकानों पर ताले, नहीं बंटा खाद्यान्न

विज्ञापन
औरास के मिर्जापुर अजिगांव में कोटेदार राजेश की दुकान पर ताला। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मुफ्त राशन वितरण व्यवस्था तीसरे दिन भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। पूरा खाद्यान्न न मिलने से 200 दुकानों पर मंगलवार को भी वितरण नहीं हो सका। विवाद की आशंका पर कोटेदारों ने दुकानें ही नहीं खोली। इससे कार्डधारक वापस लौटने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

नि:शुल्क राशन वितरण व्यवस्था के तहत कुल 1783 राशन दुकानों पर रविवार से अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को गेहूं, चावल, चना, नमक और रिफाइंड तेल देने की शुरुआत की गई थी। पहले दिन सर्वर खराब और ई-पॉस मशीन में स्टाक अपडेट नहीं हो सका था। सोमवार को भी काफी दुकानों में राशन वितरण नहीं हो पाया था। मंगलवार को तीसरे दिन भी 200 दुकानों पर चना और अन्य खाद्य सामग्री नहीं पहुंच सकी। इस कारण दुकानों में ताला बंद रहा। जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि तीसरे दिन शहरी क्षेत्र में 45 प्रतिशत और ग्रामीण में 38 फीसदी कार्डधारकों को राशन वितरण कर दिया गया है। जिन दुकानों पर खाद्यान्न नहीं पहुंचा है वहां के कोटेदारों को बुधवार को मिलने की उम्मीद है। अभी 20 दिसंबर तक वितरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें