फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली पोल, एक महीने में उखड़ी गिट्टी

विज्ञापन
घोंघी रौतापुर संपर्क मार्ग का निरीक्षण करते सीडीओ दिव्यांशु पटेल। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढामुक्त अभियान में की गई खानापूरी की पोल खुलने लगी है। सीडीओ ने सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक की दो सड़कों की गुणवत्ता जांची गई। मरम्मत में खानापूर्ति की पुष्टि हुई। एक माह में ही गिट्टी उखड़ गई। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने घोंघी रौतापुर संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। कानपुर लखनऊ राजमार्ग से गहरा के पास चार किमी लंबे इस मार्ग पर चार लाख से मरम्मत कार्य कराया गया। जांच में मार्ग का पैचवर्क खराब पाया गया। सड़क के किनारे टूटे मिले। डामर का प्रयोग कम किए जाने के कारण कई जगहों पर गिट्टी उखड़ने लगी है। इसके बाद अचलगंज गंगाघाट मार्ग का निरीक्षण किया। 9.5 किमी लंबे इस मार्ग की मरम्मत के लिए 11.75 लाख रुपये स्वीकृत होने की पुष्टि हुई। ग्राम पंचायत बदरका के पास सड़क में कई जगह गड्ढे मिले। पटरी के किनारों पर मिट्टी भरान भी नहीं मिली। सीडीओ ने बताया कि घोंघी रौतापुर मार्ग की हालत काफी खराब मिली है। पैचवर्क में डामर का प्रयोग कम मिला है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड के अभियंताओं से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें