कोहरे के बीच लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी से गुजरते वाहन व हेड लाइट जलाकर रेंगती कार। संवा
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। सर्दी के मौसम की शुरुआत होते ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे के कारण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाली गाड़ियों की स्पीड़ पर ब्रेक लग गया है। धुंध के कारण हादसों की आशंका पर यूपीडा और पीआरवी पुलिस अलर्ट हो गई है। यूपीडा ने चालकों से सावधानीपूर्वक व सीमित गति से ही गाड़ी चलाने की अपील की है।
सोमवार को आगरा एक्सप्रेसवे कोहरे की चादर में लिपटा दिखा। सुबह आठ बजे तक वाहनों की हेड लाइट जलती नजर आई। रात में यूपीडा व पीआरवी की संयुक्त टीम ने गश्त बढ़ा दी है। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण हादसों में वृद्धि हो जाती है। वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की गई है।