उन्नाव। कानपुर दिल्ली रेल मार्ग पर कानपुर देहात के रूरा स्टेशन के निकट शुक्रवार को डाउन लाइन पर मालगाड़ी डिरेल हो गई। डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ा। दिल्ली से आने वाली ऊंचाहार व फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित समय से नौ घंटे बाद रेलवे जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग के रूरा स्टेशन के निकट शुक्रवार को डाउन लाइन पर मालगाड़ी डिरेल हो गई थी। इससे रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया था। मार्ग बाधित होने से उन्नाव जंक्शन सुबह 6:25 बजे पहुंचने वाली दिल्ली से माल्दा टाउन 03484 फरक्का एक्सप्रेस व सुबह 6:35 पर आने वाली चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर 04218 ऊंचाहार एक्सप्रेस दोपहर दो बजे आईं। दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नौ घंटे देरी से उन्नाव जंक्शन पहुंचीं। स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन ने बताया कि यह दोनों ट्रेनें डाउन लाइन पर थीं। मालगाड़ी के डिरेल होने से शुक्रवार को ट्रैक बाधित हुआ और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा था। शनिवार को ट्रेनों का परिचालन सही रहा।