प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी व प्रमाणपत्र देते डीएम रवींद्र कुमार। संवा?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1200 लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी दी गई। पक्के घर का सपना पूरा होने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से तीन जिलों (उन्नाव शामिल नहीं) के लाभार्थियों से आवास के संबंध में बातचीत की गई। इसका विकास भवन और सभी नगर पंचायतों में सीधा प्रसारण दिखाया गया। विकास भवन में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने लाभार्थियों को आवास की चाबी दी। डीएम रवींद्र कुमार, एसडीएम सदर/प्रभारी अधिशासी अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, पीओ डूडा अरविंद सिंह, संजीव त्रिवेदी, सभासद बृजेश वर्मा, धर्मवीर सिंह सोनू, विजय नारायण, प्रतीक गुप्ता व अशोक कुमार मौजूद रहे।
औरास नगर पंचायत औरास में विधायक मोहान बृजेश रावत पहुंचे। उन्होंने चेयरमैन राकेश कुमार व अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार के साथ लाभार्थियों को चाबी दी। बीघापुर नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला व अधिशासी अधिकारी राजेश दुबे ने लाभार्थियों को चाबी दी। सुभाष बाजपेई, नगर पंचायत सदस्य शत्रुघ्न गुप्ता, राजकुमार यादव, सरला बाजपेयी व शंकर पासवान मौजूद रहे। फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे ने पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरित की। सभासद गण व नागरिक मौजूद रहे।