फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक खराब होने से छह घंटे लगा जाम

विज्ञापन
ट्रक का एक्सल टूटने से सई नदी पुल पर लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। ओवरलोड ट्रक खराब होने से लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर छह घंटे जाम लगा रहा। पांच किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक का सई नदी पुल पर अचानक एक्सल टूट जाने से ट्रक सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले से ओवरलोड मौरंग लादकर ट्रक सुबह लखनऊ जाने के लिए निकला। मोहान स्थित सई नदी पुल पर सुबह आठ बजे अचानक ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे ट्रक सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। ट्रक खड़ा होने से आवागमन बाधित हो गया। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर पांच किमी लंबा जाम लग गया। पुछरा चौराहे से लखनऊ जिले के कन्नीखेड़ा तक जाम के हालात देख पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पीछे से आ रहे ओवरलोड ट्रक व डंपर के चालकों ने अपना रास्ता बदल दिया और मोहान मलिहाबाद से होते हुए औरास निकले। दोपहर दो बजे ट्रक में नया एक्सल पड़ने पर उसे सड़क से हटाया जा सका। इस दौरान छह घंटे राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। सड़क से ट्रक के हटने के बाद पुलिस ने आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें