फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने पर युवती ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र में युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने रिश्ता टूटने से आहत होकर जान देने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बरसिंघी मलेथा निवासी नन्हा ने बेटी विंदेश्वरी (18) की शादी गंगाघाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर में तय की थी। नवरात्र में शादी की कुछ रस्में निभाई जानी थी। इसके बाद बरात की तारीख निर्धारित होनी थी। दो दिन पहले किन्ही कारणों से विंदेश्वरी के ससुरालीजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे विंदेश्वरी गुमसुुम रहने लगी। गुरुवार को खाना खाकर परिवार के साथ सो गई। सुबह उसका शव परिजनों ने कमरे में फंदे से लटका देखा। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि शादी का रिश्ता टूटने से आहत होकर बेटी ने जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें