फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल की रैली पर बरसे फूल

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय परिसर में मौजूद सशस्त्र सीमा बल के जवान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल द्वारा गुवाहाटी से शुरू की गई साइकिल रैली दही चौकी के केंद्रीय विद्यालय पहुंची। बैंडबाजे और पुष्प वर्षा के बीच रैली का स्वागत सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एडीएम राकेश सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने किया।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल ने 25 अगस्त से राजभवन गुवाहाटी से साइकिल रैली शुरू की है। यह रैली दो अक्टूबर को राजघाट नई दिल्ली में समाप्त होगी। रैली असम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश से होते हुए नई दिल्ली तक पहुंचेगी। मंगलवार को रैली का पड़ाव उन्नाव था। दही चौकी पहुंचने पर अधिकारियों के साथ प्रधानाचार्य महिपाल सिंह व सभी शिक्षकों और छात्र, छात्राओं ने फूल माला पहनाकर रैली में शामिल जवानों का स्वागत किया। बैंड की मधुर ध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ रैली ने परिसर के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान शहीद विजय कुमार की माता कृष्णावती और पिता देवराज को सम्मानित किया गया। इस दौरान 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट अशोक बिस्वास, सहायक कमांडेट संजय कुमार साह, निरीक्षक रंजीत बैद्य, सहायक उपनिरीक्षक मदन लाल, गिरीश प्रसाद शुक्ल, मुख्या आरक्षी अवनीश कुमार, अशोक मीना, लेखराम, भूपेंद्र झा, प्रतीक तिवारी व अनुराग तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें