फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से पिता को लाने की गुहार

विज्ञापन
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बंधक पिता को वापस लाने की गुहार लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा बेटा दुर् - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा। सरवन गांव निवासी युवक ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बंधक पिता को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है। डीएम ने अपने स्तर से कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रामसागर पिछले दो साल से सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रहकर गाड़ी चलाता है। उसके बेटे दुर्गेश कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट जाकर डीएम को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि चार माह पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई तो उनके मालिक ने उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। भर्ती कराने के बाद से उनका कोई हाल नहीं लिया। उनके पिता ने अभी हाल में एक वीडियो भेजा है। इसमें खुद को अस्पताल में बंधक बनाने और खाने की मांग करते दिखाया है। यह वीडियो देखकर मां भुलमती और बच्चों अमर, पुत्री आरती, कोमल और गुंजन का बुरा हाल है। कहा कि वह अपने पिता को वापस लाना चाहता है। इसके लिए रियाद और दिल्ली दूतावास में जाकर मदद की गुहार लगाई लेकिन कहीं पर भी सुनवाई नहीं हुई। बेटे दुर्गेश ने डीएम से पिता की वतन वापसी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें