फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। कालूखेड़ा पावर हाउस में पिछले चार दिनों से पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस कारण 20 हजार की आबादी को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने से कंचनपुर, रामपुर, भवालिया, सोहो, पहासा, जबरेला, बेरू, शेरवईया, मुक्तेमऊ, मोहनखेड़ा, सधारीखेड़ा, कालूखेड़ा, मंझरिया, नीमटीकर, चौपई, बिलौरा, गोमापुर, ज्ञानपुर व पहाड़पुर सहित अन्य गांवों की 20 हजार आबादी को बिजली नहीं मिल पा रही है। सोमवार देररात जेई शशिमणि कश्यप निरीक्षण करने पहुंचे और पास के उपकेंद्र पाठकपुर से इन गांवों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ समय के लिए आपूर्ति दी। उपभोक्ता राजन बाजपेई, भोलू दीक्षित, ज्ञानेंद्र सिंह, बच्चा बाजपेई, वेद, ज्ञान शर्मा, विजय शुक्ल व मोनू ने बताया कि पिछले चार दिनों से बिना बिजली के परेशान हो रहे हैं। अवर अभियंता ने बताया कि गुरुवार को ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें