फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी के पुरस्कार के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के माध्यम से पिछले वर्ष में वित्त पोषित हुई इकाइयों को कामयाबी पुरस्कार दिया जाएगा। मंडल स्तर पर पहले स्थान पर चयनित इकाई को 20 हजार और राज्यस्तरीय पर 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश कुमार वाजपेई ने उद्यमियों से 30 जून तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

बोर्ड के माध्यम से स्वरोजगार मुहैया कराते हुए पिछले पांच साल में स्थापित कराई गई इकाइयों को सफलता की कसौटी पर कसने का अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में संचालित कराई गई इकाइयों से आवेदन मांगते हुए पुरस्कृत किया जा रहा है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि 30 जून तक जिले के इकाई संचालकों से प्राप्त आवेदनों की मंडल स्तर पर समीक्षा की जाएगी। प्रथम स्थान के लिए 20 हजार, द्वितीय पर 15 हजार और तृतीय स्थान पाने वाली इकाइयों को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं मंडल स्तर पर पुरस्कृत इकाइयों में से राज्य स्तर पर पहला स्थान पाने वाली इकाई को 50 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें