फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों तक पहुंचा गंगा का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। गंगा नदी का जलस्तर कई दिनों से बढ़ रहा है। इससे कटरी के नजदीक गांवों के लोगों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में कटरी क्षेत्र में बोई गई सब्जी की फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। निगरानी के लिए लेखपालों को लगाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा। शाम 6 बजे जलस्तर 110.960 मीटर पर पहुंच गया। इससे बाढ़ का पानी परियर क्षेत्र के देवीपुरवा, बंदनपुरवा, ललतूपुरवा, मानाबंगला व बाबूबंगला गांवों के पास पहुंच गया है। गांव के लोगों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। दुर्गेश, रंजीत, बउआ, महावीर, राजकुमार, विपिन, संजय, कमलेश, विनोद, निवाजी, सुंदर, रमेश, गुड्डू, पप्पू, रामकिशन, अरुण व रामू ने बताया यदि बाढ़ आ गई तो खेतों में तैयार लौकी, कद्दू, तरोई, टिंडा, करेला व मक्का की फसल बर्बाद हो जाएगी और घर भी छोड़ना पड़ सकता है। राजस्व निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि बाढ़ पर नजर रखने के लिए लेखपालों की टीम लगा दी गई है। नाविकों की सूची तैयार करके बाढ़ केंद्र चिह्नित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें