फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का हो तुरंत हो निस्तारणः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकास भवन में आयोजित जिला उद्योग बंधु व औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक में डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उद्यमियों ने समस्याओं का निराकरण कराने के लिए प्रशासन के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के सीएफसी भवन स्थित आईआईए हाल के पुनर्निर्माण की मांग पर यूपीसीडा के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के प्रति शासन की नीतियों के तहत सभी को सजगता से उद्यमियों को सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव को अकरमपुर औद्योगिक आस्थान के नाले-नालियों की सफाई कराने के आदेश दिए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि को प्रशिक्षुओं की सूची तैयार कर आईआईए के सहयोग से व्यावहारिक प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी। सुधीर अग्रवाल ने औद्योगिक क्षेत्र में पक्के चैनल का निर्माण कराने की मांग उठाई।
इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीएन मिश्रा, बृजकिशोर यादव, एके गर्ग, कांती मोहन गुप्त, हिमांशु तिवारी, एके माहेश्वरी, एके अग्रवाल, फवाद करीम, जमाल नासिर खान, सहायक आयुक्त उद्योग रोचना श्रीवास्तव, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता उपेंद्र तिवारी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ प्रदूषण विमल कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें