उन्नाव। जिला जज सैय्यद माउज बिन आसिम ने उच्च न्यायालय की गाइड लाइन के तहत अदालती कामकाज निपटाने का रोस्टर तय कर दिया है। इसके तहत अलग-अलग तिथियों पर न्यायिक अधिकारी, अपर जिला जज व दंडाधिकारी सहित अन्य जज वर्चुअल सुनवाई करेंगे।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर एक कविता अग्रवाल 15 व 16 जून, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या तीन राजीव मुकुल पांडेय 14 व 15 जून, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या चार शिखा सिंह 14 व 15 जून, सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक सोनल वर्मा 14 व 15 जून को सुनवाई करेंगी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या दो संजय सिंह 16 व 17 जून, न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ शुक्ल 14 व 17 जून, सिविल जज जूनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार के विरुद्ध प्रतिभा शुक्ला 16 व 17 जून, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या तीन साक्षी मिश्रा 18 जून, ग्राम न्यायाधिकारी हसनगंज वीरेश सोनकर 16 व 18 जून और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट श्रीवास्तव 18 जून को समस्त न्यायालयों का काम देखेंगे। इस अवधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 167 व 309 के तहत रिमांड अग्रसारण पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड से संबंधित मामले भी सुनेंगी।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक जलाल मोहम्मद अकबर 16 जून को जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या एक अवधेश कुमार 18 जून को, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच संदीप गुप्त 21 जून को, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 6 आलोक शर्मा 23 जून व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 13 दीपाली सिंह 25 जून को जेल में निरुद्ध बंदियों की अंतरिम जमानत पर सुनवाई करेंगे। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या दो संजय सिंह 16 जून, ग्राम न्यायाधिकारी हसनगंज वीरेश कुमार सोनकर 18 जून, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या एक कविता अग्रवाल 21 जून और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या तीन राजीव मुकुल पांडेय 23 जून को जमानत संबंधी मामलों की सुनवाई करेंगे।