उन्नाव। डीएम ने एनएचआई विद्युत, नहर, जल निगम, वन, दूर संचार विभागों के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के दौरान ही सारे काम पूरे करा लिए जाएं। निर्माण होने के बाद सड़क खोदने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग के 49 किलो मीटर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़क के चौड़ीकरण में आड़े आ रहे पेड़ों को समय से कटवाया जाए। विद्युत पोल, टेलीफोन, नहर व जल निगम स्तर के काम समय से पूरे करा लिए जाएं। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ईशा तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, एनएचआई के परियोजना निदेशक सहित विद्युत, नहर, जल निगम, टेलीफोन व सड़क विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।