फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आदर्श योजना के 20 गांवों में लगेंगे सोलर आरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री आदर्श योजना में चयनित एससी बाहुल्य गांवों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। गांवों में सोलर आरओ लगाए जाएंगे। इसके जरिये ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

40 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति (एससी) आबादी वाले गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित करने के आदेश दिए गए थे। 2018 से शुरू हुई योजना में तीन साल में क्रमश: 20, 20 और 39 गांव चिह्नित करके सूची शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेज दी गई थी। अब इनमें पहले साल में चयनित किए गए 20 गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से 20 गांवों में सोलर आरओ लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

अभी सिर्फ सोलर आरओ लगवाने के लिए बजट जारी हुआ है। सोलर आरओ लगाने के लिए सिडको को कार्यदायी संस्था के रूप में चयनित किया गया है।
-विकास ललिता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी
इन गांवों में मिलेगी सुविधा
ब्लाक गांव
मियागंज कुलहाअटौरा, मुजफ्फरपुर सर्रा
औरास बारादेव, पुरथ्यावां, हाजीपुर गोसा, हसनपुर पश्चिमगांव, नंदौली, घमियाना
असोहा समाधा
नवाबगंज सेरसा
बीघापुर कुंभी
सुमेरपुर हमीरपुर
बांगरमऊ हरियावर, कुरसठ ग्रामीण व गौरियाकलां
हसनगंज बीबीपुर चिरयारी, धौरा, सैरपुर, उच्चद्वार, हाजीपुर तेरहा
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें