गुरुद्वारा में पाठ करते मुख्यग्रंथी बलविंदर पाल सिंह।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। किसान आंदोलन में शामिल लोगों की सलामती व आंदोलन की सफलता के लिए शुक्रवार को गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू हुआ। सेवादार अजीत पाल सिंह ने बताया कि पाठ का समापन तीन जनवरी को होगा।
दिल्ली सीमा पर पंजाब सहित अन्य राज्यों से आंदोलन में शामिल हुए किसानों की ठंड बढ़ने से मुश्किलें बढ़ी हैं। गुरु सिंह सभा उन्नाव ने किसानों की सलामती और आंदोलन की सफलता की कामना को लेकर गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू कराया है। तीन जनवरी को सुबह नौ बजे अखंड पाठ का समापन होगा। सिख समुदाय सहित अन्य वर्ग के लोग किसानों के लिए सामूहिक अरदास करेंगे। स्थानीय गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी बलविंदर पाल सिंह अखंड पाठ कर रहे हैं। उनके साथ कथा वाचक ज्ञानी अमर सिंह, हजूरी रागी जत्था शुभम सिंह, जसवंत सिंह, दिलीप सिंह, गुरुदेव सिंह व सुखविंदर सिंह भी हैं।