फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलकेम 21: युवाओं ने किया धमाल, मंदिरों में टेका माथा

विज्ञापन
नए साल पर फूल खरीदती युवतियां। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। नये साल के स्वागत पर युवाओं ने जमकर धमाल किया। होटलों और ढाबों में पार्टी की गईं। साल 2021 के पहले दिन मंदिरों में माथा टेक भगवान के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। नये साल का पहला दिन एक-दूसरे को बधाई देते बीता। ग्रीटिंग, बुके, उपहार और शुभकामना संदेश के कार्ड दिए। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर जारी रहा। कई स्थानों पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ हुआ। फिल्मी गीतों पर युवक-युवतियां खूब थिरके। पार्कों में भी युवा मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन

ज्यादातर लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर नव वर्ष की शुरुआत की। शहर के दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, पूर्णादेवी मंदिर में भीड़ रही। पूजा-पाठ के बाद लोग मंदिरों में सेल्फी लेते नजर आए। रात को बधाई देने का शुरू हुआ सिलसिला बुधवार को पूरे दिन चलता रहा। सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी, कर्मचारी एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते रहे। लोड बढ़ जाने से कई मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क धड़ाम रहा।
पक्षी विहार, पर्यटन स्थलों पर भीड़
नवाबगंज पक्षी विहार, जानकी कुंड परियर, बक्सर के चंद्रिका देवी धाम में भी लोगों की भीड़ रही। पक्षी विहार में ज्यादातर लोग अपने परिवार सहित पहुंचे। युवक-युवतियां अपने दोस्तों के साथ पहुंचे और नये साल का पहला दिन खुशहाली के साथ मनाया।
विज्ञापन

--
खूब बिके फूल और गुलदस्ते
फूलों की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ दिखी। आम दिनों में 10-15 रुपये प्रति कली बिकने वाला गुलाब 50 रुपये तक में बिका। बुके (गुलदस्ता) की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने फूल व गुलदस्ते भेंटकर नये साल की शुभकामनाएं दी।
--
स्टंट पर 27 वाहनों के चालान
उन्नाव। नये साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर हुड़दंग करने, बाइक पर तीन बैठकर नशे की हालत में फर्राटा भरने वाले लोगों के खिलाफ यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार ने कार्रवाई की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाने वालों को रोककर ब्रेथइनलाइजर से जांच की और 11 का चालान किया। स्टंट करने पर 16 व हेलमेट न लगाने पर 42 वाहनों के चालान किए। (संवाद)

नए साल पर राम दरबार मंदिर में दर्शन करते लोग।- फोटो : UNNAO

नए साल पर बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करते लोग।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें