उन्नाव। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएमएस ने लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने की अपील की। हालात यह हैं कि 300 यूनिट खून रखने की क्षमता वाले ब्लड बैंक में सिर्फ तीन यूनिट खून ही बचा है।
पहली अक्तूबर को जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से शिविर लगाया जा रहा है। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति खून देकर किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। जिला अस्पताल में बने ब्लड बैंक में 300 यूनिट खून रखने की क्षमता है। कोरोना काल के पहले तक खून की कमी नहीं होती थी। लेकिन, इस महामारी के बाद रक्तदान शिविरों के आयोजन में कमी आने से काफी दिक्कत हो रही है। इस समय डायलिसिस के मरीजों व प्रसूताओं और कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए खून की जरूरत है।
सीएमएस डा. बीबी भट्ट ने बताया कि कोरोना काल में खून की कमी होती जा रही है। अब पहली अक्तूबर को रक्तदान दिवस पर कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील की।
--