फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट फिर कलक्ट्रेट में लाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मतदाता वकीलों और बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के दावेदारो के बीच दूसरे दिन भी सीधा संवाद हुआ। ज्यादातर प्रत्याशियों ने एसडीएम कोर्ट फिर से कलक्ट्रेट में लाने के प्रयास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दावेदारों ने अपने-अपने वादे रखेे। किसी ने कहा कि वह पक्के चेंबर बनवाएंगे तो किसी ने कहा कि एसडीएम कोर्ट का संचालन तहसील के बजाय पूर्व की तरह कलक्ट्रेट में कराने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्षता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हरीशचंद्र शुक्ला ने की। संचालन चुनाव अधिकारी वीके बाजपेई व सौरभ शुक्ला ने किया।
इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी कर्ण बहादुर सिंह, विजय कुमार शुक्ला, प्रेम सिंह गौर, महामंत्री पद के प्रत्याशियों में अरविंद कुमार दीक्षित, बृजेंद्र कुमार शुक्ला, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला, रामेंद्र प्रसाद यादव, रामप्रताप लोधी, सिद्धांत अवस्थी, सुशील कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र यादव के साथ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में गिरीश कुमार मिश्रा, रामप्रताप मिश्रा, रामशंकर सिंह यादव व सतीश कुमार शुक्ला मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशियों में नरेंद्र पाल सिंह, शैलेश शर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह, रामकुमार दिनकर व रविशंकर द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें