पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान करते उनके पुत्र शशांक शेखर सिंह (सनी) व अन्य।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। एमएलसी स्व. अजीत सिंह को उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। युवा भाजपा नेता बेटे ने रक्तदान कर पिता को श्रद्धांजलि दी। कई स्थानों पर विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करके युवाओें ने अपने नेता को याद किया।
सिविल लाइन सिटी चैरिटेबल ब्लड बैंक में अजीत सिंह की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवा भाजपा नेता व पुत्र शशांक शेखर सिंह सनी सहित 40 से अधिक समर्थकों ने रक्तदान किया। इससे पहले कैंप कार्यालय में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सरकारी महिला अस्पताल में एमएलसी के छोटे पुत्र शुभांक सिंह ने महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे। इस दौरान शिवेंद्र सिंह, अनुज सिंह, कुश सिंह, अनुभव सिंह, प्रतीक, सतेंद्र, विनीत, शरद व वैभव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बीघापुर के पैतृक गांव मुलाहिमपुर में लोगों ने पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके राजनीति में उनके योगदान को याद किया। यहां भाजपा नेता पुत्र शशांक शेखर सिंह सनी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अकवाबाद में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह बॉबी पहुंचे। ग्रामसभा इंदेमऊ व दादामऊ में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। बांगरमऊ के स्टेशन रोड स्थित एक विद्यालय में वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सूर्या गुप्ता, कपिल बाथम, अशोक अर्कवंशी, रवि नादान, अंकित, हर्ष व अमन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अजीत सिंह एक मसीहा के रूप में गरीबों की सेवा करते थे। जनता की सेवा करते करते उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।