फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना शुल्क लेने पर कार चालक ने टोल पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात एक फ ास्टैगधारक का कार्ड जीरो बैलेंस होने पर उससे दोगुना शुल्क ले लिया गया। कुछ देर बाद कानपुर से वापसी करने पर टोल क्रॉस करने के दौरान टोल शुल्क की दोबारा मांग करने पर वाहन चालक भड़क गया। इस दौरान चालक व बूथकर्मी के बीच बहस हो गई। टोल स्टाफ द्वारा चालक को घेर लेने पर 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। जहां पुलिस ने नियमावली के हिसाब से पैसे देने व टोल प्रबंधन को बदतमीजी न करने की हिदायत दी। घटना के दौरान लगभग एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात लखनऊ से कानपुर जा रही लखनऊ के रजिस्ट्रेशन संख्या की कार में लगा फ ास्टैग जीरो बैलेंस पर था। यूजर (कार चालक) प्रभात के फ ास्टैग लेन में होने पर दोगुना शुल्क लेकर उसे जाने दिया गया। कुछ घंटे बाद लखनऊ वापसी करने के दौरान टोल शुल्क की मांग करने पर यूजर द्वारा दोगुना शुल्क पूर्व में अदा करने की बात कही गई। जिस पर कर्मी ने बताया कि फ ास्टैग किसी भी दशा में खराब होने पर लेन में आने के बाद दोगुना शुल्क लेने का प्रावधान है। जो एक बार ही लिया जाता है। दोबारा वापसी करने पर उसी प्रक्रिया से दोबारा गुजरना पड़ेगा। इस दौरान चालक दोबारा शुल्क न देने पर अड़ गया।
जिससे दोनों में विवाद शुरू हो गया। टोल कर्मियों ने अन्य स्टाफ की मदद से कार सवार प्रभात को घेर लिया। प्रभात ने 112 पर फोन कर घटना में पुलिस की मदद मांगी। सूचना के दस मिनट बाद टोल प्लाजा पर पहुंची पीआरवी संख्या 3206 ने मामले को समझाकर खत्म कराने का प्रयास किया। टोल वालों की मनमानी से पीआरवी दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची। एसओ संतोष कुमार सिंह ने टोल मैनेजर सीपी दीक्षित को बुलाकर कर्मियों द्वारा अभद्रता करने के मामले में सुधार कराने के निर्देश दिेए। वहीं, यूजर को टोल शुल्क अदा करने के बाद जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें