फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कई पेट्रोल पंपों में लगे हैं चिप

Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर छापे, जांच करती क्राइम ब्रांच और बाट-माप विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर मशीनों में रिमोट सिस्टम ‘चिप’ से की जा रही पेट्रोल चोरी का खुलासा कर एसटीएफ ने लोगों को चौंका दिया है। एसटीएफ ने अब राजधानी के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

सूत्रों की मानें तो एसटीएफ की गिरफ्त में आए मास्टर माइंड युवक ने हाईवे के कुछ और पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रानिक चिप लगी हुई बताया हैं। इसके बाद अब लखनऊ-कानुपर हाईवे के कई पेट्रोल पंप एसटीएफ के रडार पर हैं। किसी भी दिन टीम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई कर सकती है। इससे चिप के सहारे काली कमाई करने वाले संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एसपी अमित पाठक ने 29 अप्रैल को लखनऊ में रिमोट डिवाइस से पेट्रोल-डीजल की चोरी करते सात पेट्रोल पंप संचालकों के ‘खेल’ का पर्दाफाश किया था। साथ ही मशीनों में स्पेशल चिप बिल्ट करने वाले मास्टर माइंड राजेंद्र व उसके साथियों को गिरफ्तार किया। रिमोट से कंट्रोल होने वाली चिप का राज खुलने के बाद अब कई और की गर्दन कार्रवाई के चंगुल में फंस चुकी है।

सूत्रों की मानें तो एसटीएफ की पूछताछ में मास्टर माइंड युवक ने लखनऊ-कानपुर हाईवे के कुछ पेट्रोल पंप में भी रिमोट डिवाइस लगाए जाने का खुलासा किया है। एसटीएफ ने हाईवे किनारे संचालित पेट्रोल पंपों की गोपनीय निगरानी भी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो एसटीएफ तैयारियों को अंतिम रूप देकर किसी भी दिन हाईवे किनारे के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर तेल चोरी के खेल का खुलासा कर सकती है।

एसटीएफ की जांच की जद बढ़ते ही पेट्रोल पंप संचालकों की रात की नींद हराम हो गई हैं। जिसका एक बड़ा कारण है कि मशीन में बिल्ट की गई चिप को केवल मास्टर माइंड ही डिस्कनेक्ट कर सकता है। एसटीएफ आरोपी को रिमांड पर लेकर जल्द ही छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

जिले के अफसरों ने नहीं ली जांच की सुध
राजधानी के पेट्रोल पंपों पर घटतौली के गोरखधंधे का खुलासा होने के बाद भी जिले के जिम्मेदार अफसरों ने पेट्रोल पंपों की जांच करने की सुध नहीं ली है। न ही जांच के लिए अब तक किसी तरह की रणनीति बनाई है। पंप संचालकों की मनमानी से ग्राहकों की हर रोज जेब कट रही है।
विज्ञापन


अधिकांश पेट्रोल पंप मानकों पर खरे नहीं
जिले में करीब दो दर्जन पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें अधिकांश पेट्रोलियम विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। सीज फायर यंत्र से लेकर तेल की गुणवत्ता जांचने की किट, पीने का पानी, हवा जैसी सुविधाएं तक नदारद हैं। इसके अलावा शिकायत रजिस्टर भी ग्राहकों को शिकायत दर्ज करने के लिए नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें