फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामर के गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत

Thu, 09 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस परिसर में खेल रहा बच्चे की डामर भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी बच्चे को निकाला नहीं जा सका। इसके बाद जेसीबी की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया मगर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बांगरमऊ कसबा में ब्लाक रोड पर स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस परिसर में ही कर्मचारी आवास है। यहां चौकीदार रहे गयारी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी मृतक आश्रित के रूप में चौकीदार के पद पर तैनात है और यहीं कर्मचारी आवास में रह रही है।

उसकी एक बेटी जीतू कुछ समय से उसके साथ ही रह रही है। गुरुवार दोपहर जीतू का आठ साल का बेटा गोलू गेस्ट हाउस परिसर में ही खेल रहा था इसी दौरान वह डामर के टैंक में गिर गया। चीखने पर लोगों की नजर पड़ी तो आसपास के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रस्सी और डंडे से गोलू को निकालने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी रणजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। कोई प्रयास सफल न होते देख आनन-फानन जेसीबी को लाया गया और उसकी मदद से बच्चे को टैंक से बाहर निकाला गया मगर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे के परिजन उसका पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजन कोई लिखित सूचना न देते हुए किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरिशंकर यादव से बात करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें