फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम को आईएलआर में नहीं मिला तापमान का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कायाकल्प की चार सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था देखने के साथ ही वहां संचालित उपकरणों की हकीकत जांची। पैथालॉजी में लगे पंखे व मेज में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। आईएलआर(आई स्लाइनर रिफ्रिजरेटर) के लॉग बुक में तापमान अंकित न मिलने पर निर्देश दिए कि तापमान रोजाना लॉग बुक में अंकित होना चाहिए। वहीं ट्रामा सेंटर में भी कंप्लीट ट्रीटमेंट ट्रे न मिलने पर मौजूद डॉक्टर व स्टाफ नर्स को उपकरण के रख रखाव में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए सेवाओं में सुधार की मानीटरिंग को कायाकल्प की चार सदस्यीय टीम रायबरेली जिले के महिला अस्पताल की सीएमएस रेनू वर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल की पैथालॉजी पहुंची। पैथालॉजी में धूल मिलने के साथ पंखों की सफाई नहीं मिली। बाहर लैब सर्विस की सूची भी चस्पा नहीं थी। जिस पर टीम ने नाराजगी जताई और सूची चस्पा कराने के साथ सफाई के निर्देश पैथालॉजी कर्मचारियों को दिए। उसके बाद टीम के सदस्य ट्रामा सेंटर पहुंचे। वार्ड में सफाई कर रहे कर्मचारी से पोछा लगवाकर देखा। सही तरीका न दिखने पर महिला सीएमएस ने उसे पोछा लगाने का तरीका बताया। वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण की ट्रीटमेंट ट्रे बनी न मिलने पर मौजूद डाक्टर व स्टाफ को ट्रीटमेंट ट्रे के साथ ही इलाज करने के निर्देश दिए।
उसके बाद टीम पुरुष अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। यहां सब सही मिला। पोषण पुनर्वास केंद्र भी देखा। यहां भर्ती कुपोषित बच्चों का रखरखाव सही न मिलने पर उपस्थिति कर्मचारियों को फटकार लगाई और बच्चों की सेहत का ख्याल कैसे रखा जाए। इसके उपाय भी बताए। टीम में डॉ. संतोष कुमार वर्मा प्रोफेसर हेड कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग मेडिकल कॉलेज बांदा, डॉ. सत्येंद्र शुक्ला जिला कंसल्टेंट बांदा व एक अन्य महिला कर्मचारी के साथ महिला अस्पताल मैनेजर ममता श्रीवास्तव, डॉ. धीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें