फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर काल बनकर धमाचौकड़ी करते मवेशी, वाहन चालक परेशान

Thu, 21 Aug 2025 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 3- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भल्लाफार्म के पास रात में सड़क घेरकर खड़े मवेशी। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर काल बनकर छुट्टा मवेशी धमाचौकड़ी करते हैं। इससे वाहन सवार परेशान हैं। दिन हो या रात भल्लाफार्म और सोहरामऊ के पास हाईवे पर मवेशियों का ठिकाना बन गया है। कब किस वाहन के सामने आ जाएं कुछ पता नहीं। आए दिन मवेशियों की धमाचौकड़ी के चलते हादसे होते हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर सोहरामऊ, सोहरामऊ कस्बा, भल्लाफार्म और अजगैन कोतवाली के आसपास छुट्टा मवेशी दिन हो या रात कभी भी देखे जा सकते हैं। स्थिति यह है कि मवेशियों का यही ठिकाना बन गया है। यह ठिकाना वाहन सवारों के लिए खतरा बना है। यह हाल तब है जब हाईवे किनारे रसूलपुर, महनौरा, मलाव, जगदीशपुर, मखदुमपुर, रुदवारा और नदौहा गांव में गोशालाएं बनी हैं। बावजूद इसके मवेशियों को संरक्षित करने के बजाए छोड़ा जा रहा है। अचानक से मवेशी आने से वाहन सवार कभी अचानक से ब्रेक लगाते हैं तो कभी वाहन की रफ्तार धीमी करते हैं। इससे दूसरे वाहन से टकराने का खतरा भी बना रहता है।
बीडीओ मुनेशचंद्र ने बताया कि वह मवेशियों को संरक्षित कराने के लिए अभियान चलाते रहते हैं। हाईवे पर मवेशियों के घूमने का पता चला है। इन सभी को संरक्षित कराया जाएगा।

फोटो नंबर 3- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भल्लाफार्म के पास रात में सड़क घेरकर खड़े मवेशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें