फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशानस्थल में बंद किए मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। नगर पंचायत के वार्ड नं. चार में बैकुंठ धाम (श्मशान स्थल) बनवाया गया था। बुधवार को आसपास के किसानों ने 50 छुट्टा मवेशियों को वहां ले जाकर बंद कर दिया। उनके चारे पानी का भी खुद इंतजाम किया। चौकी इंचार्ज विजयकांत गोयल पुलिस बल के साथ पहुंचे। सभासद बांकेलाल से सभी मवेशियों को बाहर निकलवाने को कहा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने यहां पर बंद करने के लिये कहा था। इस पर चौकी इंचार्ज ने ईओ से बात की तो उन्होंने ऐसा कहने से मना कर दिया। इससे किसान आक्रोशित हो गए। पुलिस ने सारे मवेशियों को बाहर निकाल दिया। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उनके पास जितनी जगह है उसमें 32 जानवर बंद हैं। गोशाला के लिये टेंडर निकाले जा रहे हैं। जल्द गोशाला बनेगी तो उसमें जानवर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें