फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: विदेश से लौटे मजदूर का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 05 Feb 2020 01:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र में गांव के बाहर पेड़ से लटका मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को टिकरा गांव निवासी चतुरी पासी (45) का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चतुरी दुबई में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ चली गई थी। जानकारी मिलने पर चतुरी दुबई से लौटकर 1 फरवरी को अपनी ससुराल अजगैन थाना क्षेत्र के भनवाखेड़ा पहुंचा।

बुधवार को उसका शव अपने गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्याकर शव लटकाए जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें