फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर टकराई कारें, दोनों के चालक घायल

Tue, 15 Jul 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह आठ बजे सबलीखेड़ा गांव के पास चालक को झपकी आने से आगे चल रही कार से टकरा गई। घटना में दोनों कार के चालक घायल हो गए। इससे करीब एक घंटे यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी 36 वर्षीय महादेव पुत्र किशन माली कार से राजस्थान से गोरखपुर जा रहे थे। सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के सबलीखेड़ा गांव के पास महादेव को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार में पीछे से टकरा गई। घटना में महादेव के साथ दूसरी कार सवार विनोद कुमार (42) पुत्र रामप्रताप यादव घायल हो गए। वह हरियाणा से रायबरेली जा रहे थे। यूपीडा और पीआरवी ने पहुंचकर दोनों कारों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान एक घंटे तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि चालक को झपकी आने से कार आगे चल रही कार में टकरा गई थी। दोनों के चालक घायल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें