फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार सवार सीमेंट व्यापारी व साथी से मारपीट, जेब से एक लाख रुपये निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। लखनऊ से आए कार सवार सीमेंट व्यापारी और उसके साथी के साथ शनिवार रात आसीवन के दलेलखेड़ा गांव के पास मारपीट हुई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जेब में रखे एक लाख रुपये आरोपियों ने निकाल लिए। रुपये वह अपने साझीदार को देने आया था। पुलिस ने तीन पर मारपीट और घटना के दौरान रुपये गिरने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा कुरसठ निवासी शेर खां का लखनऊ में किसान पथ के पास सीमेंट का व्यवसाय है। वह परिवार के साथ लखनऊ में ही रहते हैं। उनके व्यवसाय में आसीवन कस्बा निवासी वसीम उर्फ कल्लू पार्टनर हैं। शेर खां के मुताबिक, शनिवार रात 8:30 बजे वह लखनऊ से पार्टनर को एक लाख रुपये देने आया था। 50-50 हजार की दो गड्डियां उसके पास थीं।
कुरसठ जाने वाले रास्ते पर दलेलखेड़ा गांव के पास निकल रही बरात में गाड़ी छू जाने से गांव के ही सरवन, भैनू और नीरज ने मारपीट की। इससे उसे और पार्टनर को चोटें आईं। मारपीट के दौरान जेब में पड़े एक लाख रुपये भी निकाल लिए गए। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों के साथ मारपीट हुई है, उसमें रुपये गिरे हैं। लूट का आरोप गलत है। तहरीर के आधार पर मारपीट और रुपये गिरने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें