फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर दो लाख की चोरी

Fri, 10 Jul 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जलनिगम निर्माण इकाई कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर का बैग पार कर दिया। बैग में दो लाख रुपये, चेकबुक व अन्य जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी इसके काफी देर बाद दो पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और कोतवाली में तहरीर देने की सलाह देकर लौट गए।
विज्ञापन


पेयजल परियोजनाओं के संचालन के लिए सोलर पावर सिस्टम सप्लाई करने वाली गोमती नगर लखनऊ की आरके इंजीनियरिंग कंपनी के मैनेजर सत्येद्र सिंह गुरुवार को अपनी फार्च्युनर कार से शहर मोहल्ला मोतीनगर स्थित अधिशासी अभियंता जलनिगम निर्माण इकाई कार्यालय आए थे।

दोपहर करीब एक बजे वह एक्सईएन से मिलने के लिए उनके कार्यालय चले गए, उनके साथ चालक भी चला गया। चोरों ने गाड़ी की पिछली सीट की तरफ लगा शीशा तोड़कर बैग पार कर दिया। कार्यालय में काम निपटाने के बाद कंपनी के मैनेजर और चालक गाड़ी के पास पहुंचे तो शीशा टूटा और बैग नदारद था।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने 100  नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक बैग में दो लाख रुपये, चेकबुक और एटीएम कार्ड के अलावा गाड़ी के कागजात भी थे। घटना के काफी देर बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे और तहरीर लिखकर कोतवाली में देने की सलाह देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें