फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आग से दो भाइयों समेत तीन की गृहस्थी व रुपये जले

Thu, 21 Aug 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 2-नरहरपुर गांव में आग से जला विकास का घर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
परियर (उन्नाव)। नरहरपुर गांव में मंगलवार शाम एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोसी व उसके भाई के घर को भी चपेट में ले लिया। बच्चों की सूचना पर खेत से तीनों परिवारों के लोग पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। पीड़ितों के अनुसार आग से तीनों घरों की गृहस्थी और रुपये जल गए हैं।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी विकास खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोसी सीताराम और उसके भाई बउवा के घर को चपेट में ले लिया। घटना के समय सिर्फ बच्चे ही घर पर थे, परिजन खेतों में काम कर रहे थे। आग लगने की सूचना पर सभी भागकर आए और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। आग से विकास के घर में रखे अनाज, गृहस्थी के सामान के साथ 10 हजार रुपये, सीताराम के घर से गृहस्थी का समान और बउवा के घर में रखा छप्पर और 3700 रुपये जल गए। घटना की सूचना पर लेखपाल शिवकांती पहुंची और घटनास्थल देखा। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात कही है। वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें