फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली के खंभे में टकराई कार, दो शिक्षिकाओं समेत चार घायल

Wed, 14 May 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। कस्बा औरास में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो शिक्षिकाएं, एक शिक्षक व कार चालक घायल हो गया। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों शिक्षिकाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर किदवई नगर निवासी प्रियंका राजपूत ( 35) पत्नी शांतिस्वरूप, पनकी निवासी सोनिका (45) पत्नी विनय अवस्थी, किदवई नगर के ही मनोज चौहान (60) पुत्र श्रीपाल कार से भुरकुंडी प्राथमिक विद्यालय शिक्षण कार्य के लिए जा रहे थे। कार माखी निवासी संतोष सिंह (44) चला रहा था। कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के पास कार बिजली के खंभे में टकरा गई। कार सवार सभी चारों लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस ने सीएचसी लाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रियंका व सोनिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनोज चौहान व कार चालक संतोष सिंह को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष भवन सिंह ने बताया कि कार खंभे से टकराई थी, जिसमें दो शिक्षिकाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें