फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट सकती हैं ग्राम पंचायतों की संख्या!

Thu, 25 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में नवगठित ग्राम पंचायतों की संख्या घट सकती है। नई घोषित की गई पंचायतों पर आई तीन दर्जन से अधिक आपत्तियों में दो सही पाई गई हैं। इनकी जांच पड़ताल पूरी हो गई है। डीपीआरओ कार्यालय की ओर से फाइल अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। जानकारों की मानें तो डीएम के हस्ताक्षर के बाद जल्द ही फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


पुनर्गठन प्रक्रिया के बाद जनपद में 91 नई ग्राम पंचायतें बढ़ी थीं। इसके बाद जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 954 से बढ़कर 1045 हो गई है। 10 नवंबर को जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सूची जारी कर दी गई थी। इसके बाद सूची का अनंतिम रूप से प्रकाशन की कार्रवाई कर आपत्तियां/सुझाव मांगे थे।

22 नवंबर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां/सुझाव भेजने की अंतिम तारीख थी। निर्धारित तिथि तक 40 आपत्तियां/सुझाव दाखिल हुए। इन सुझावों पर विचार करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दूसरी में एआर कोआपरेटिव, तीसरी में सहायक अभियंता लघु सिंचाई, चौथी में डीसी मनरेगा और पांचवीं में डीडी कृषि को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


इन अधिकारियों के साथ टीम में संबंधित क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी और तहसीलदार को भी शामिल किया गया था। सूत्रों की मानें तो 40 सुझावों/शिकायतों में 2 सही पाई गई हैं।

इसके बाद नवगठित 91 ग्राम पंचायतों की संख्या घटने की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट के साथ फाइल जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है। जैसे ही डीएम की ओर से अनुमोदन कर दिया जाएगा उसके बाद ही फाइनल सूची जारी की जाएगी।

डीपीआरओ संजय बर्नवाल ने बताया ग्राम पंचायतों के घटने-बढ़ने की अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है। कुल 40 आपत्तियां आई थीं। उनकी जांच पड़ताल पूरी हो गई है। रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें