फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक में नगदी न देने पर बवाल, टूटी शादी

Wed, 24 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,c
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
तिलक चढ़ने के बाद तय नगदी न मिलने से लड़के पक्ष ने लड़की के पिता से विरोध दर्ज कराते हुए नगदी की मांग कर दी। लड़की पक्ष के इनकार पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने समझा बुझाकर बिगड़ी बात बनाने की कोशिश भोर पहर तक की मगर बात नहीं बनी। सूचना पर पहुंची पुलिस भी दोनो पक्षों को समझाने में असफल रही। अंत में दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान लौटा शादी तोड़ दी।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र निवासी एक युवती का का विवाह औरास निवासी युवक से तय किया था। सोमवार शाम लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर लड़के के घर पहुंचे। तिलक कार्यक्रम के पहले तक तक सब ठीक चल रहा था। तिलक चढ़ाने के दौरान तय नगदी की रकम कम होने पर लड़के पक्ष ने ऐतराज जताया। लड़की के पिता ने अतिरिक्त कुछ भी देने से हाथ खड़े कर दिए। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही पलों में बात इतनी बढ़ गई कि कुछ युवकों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने बवाल कर रहे युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनो पक्षों में तकरार इतनी बढ़ गई कि शादी टूटने के हालात बन गए। रिश्तेदारों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को मनाने का प्रयास किया।

समझौते का प्रयास भोर पहर तक चलता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी औरास थाने में दे दी। बवाल की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सियाराम ने दोनों पक्षोें को समझाने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को मंगलवार सुबह थाने बुलवाया। इसके बाद दोनों पक्षों का सामान व नगदी वापस कराई। उन्होंने बताया कि दोनो पक्ष संबंध करने को राजी नहीं थे। इसके चलते समझौता करा दिया गया है। थाने में मौजूद लड़के के पिता ने बताया कि नगदी को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। लड़की पक्ष के कई लोग शराब पीकर उत्पात कर रहे थे। इसका विरोध करने पर लड़की पक्ष ने शादी तोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें