फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ-जेठानी से हुई मारपीट, आहत महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतरापुर के मजरा अलौलापुर में जेठ-जेठानी की पिटाई से आहत महिला ने पुलिस को तहरीर देने के बाद मवेशियों के हाता में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के पति ने बड़े भाई व भाभी की पिटाई से आहत हो पत्नी के जान देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम अलौलापुर निवासी बेचेलाल पुत्र सुंदर व पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई विजय के बच्चों में खेल-खेल में विवाद हो गया। बेचेलाल की पत्नी फूलमती पहुंची तो जेठानी विजया से उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच जेठ विजय भी वहां पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि जेठ और जेठानी ने फूलमती को पीट दिया। जिस पर वह पति बेचेलाल के साथ कोतवाली पहुंची और जेठ-जेठानी के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिला उसे घर भेज दिया।
बेचेलाल के अनुसार कोतवाली से लौटने के बाद वह पत्नी फूलमती को घर पर छोड़कर खेत चला गया। दोपहर दो बजे घर लौटने पर मवेशी के हाते में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। पति बेचेलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के चार बच्चों में बेटी खुशबू (12) किरण (10) शिवम (6) और कान्हा 4 साल का है। मां की मौत से बच्चे बिलखते नजर आए। कोतवाल श्यामकुमार पाल ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें