सिग्नल न मिलने से रायबरेली से कानपुर जा रही मालगाड़ी आवास विकास कालोनी स्थित रेलवे क्रासिंग पर खड़ी हो गई। फाटक बंद होने से शहर के मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रैक खाली होने पर सिग्नल मिला तब मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची।
सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे सिग्नल न मिलने से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी करीब एक घंटे तक रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रही। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। देखते-देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मालगाड़ी के जाने के बाद भी यातायात बहाल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।