फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान का शव घर पहुंचा, कोहराम

विज्ञापन
??? ????? ???? ???????? ?? ???? ???? ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। सीतापुर के पीएसी कैंप में जवान की मौत की सूचना उसके पैतृक गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह जवान का शव कैंप में लगे पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चीख-पुकार के बीच हरेक की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

थाना बेहटामुजावर के ग्राम दसगवां के मजरा सुब्बाखेड़ा निवासी रूपचंद्र के पुत्र रीतेंद्र कुमार की हाल ही में पीएसी के सिपाही पद पर नियुक्ति हुई थी। 6 माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 13 अगस्त 2020 को उसकी तैनाती सीतापुर में ही कैंप कार्यालय में हुई थी। बुधवार सुबह उसका शव कैंप कार्यालय में ही एक पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। रीतेंद्र की मौत की सूचना घर पर आई ते कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। नानामऊ घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। पीएसी सिपाही की मौत से पिता रूपचंद्र, माता कुसुमा, छोटे भाई आनंद कुमार, विवाहित बहन नीतू व अविवाहित बहन नेहा (18) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें