फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के राजफाश की धमकी पर रेता था बच्चे का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र के दुबाई गांव में मां के साथ ननिहाल आए 9 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या में नामजद युवक ही गुनहगार निकला। पहले उसने बच्चे से कुकर्म किया, फिर बच्चे द्वारा घरवालों को सच बता देने की बात कहने पर चाकू से गर्दन रेतने के बाद ईंट से जबड़े पर हमला कर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गुनाह स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त चाकू व ईंट बरामद कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रक्षाबंधन त्योहार पर 9 साल के बेटे के साथ बिहार थाना क्षेत्र में मायके आई थी। 22 अगस्त शनिवार को महिला का बेटा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। 24 अगस्त सोमवार सुबह घर के पीछे खंडहरनुमा मकान में बच्चे का शव पड़ा मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। शव से कुछ दूरी पर कमर से नीचे के कपड़े रखे मिलने से कुकर्म की आशंका जताई गई थी। ग्रामीणों ने गांव के सुशील के साथ बच्चे को अंडा खाते देखने की बात उसके पिता को बताई थी। जिस पर पिता ने सुशील पर हत्या व शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने नामजद सुशील को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पहले तो वह पुलिस को बरगलाता रहा पर सख्ती के आगे टूट गया और सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि शनिवार को वह बच्चे को गांव के किनारे दुकान पर अंडा खिलाने ले गया। फिर झांसा देकर खंडहर में ले जाकर कुकर्म किया। बच्चे ने घरवालों को सच बताने की उसे धमकी दी, जिस पर पहले चाकू से गला रेत दिया फिर पास पड़ी ईंट से जबड़े पर वार कर दिया। उसे मृत देख वह वहां से निकलकर घर चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून लगी ईंट बरामद कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

माता-पिता ने आरोपी के लिए मांगी मौत
पुलिस के खुलासे के बाद मृत बच्चे के माता-पिता ने आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की है। बच्चे की नृशंस हत्या से दु:खी पिता का कहना है कि ऐसे आरोपियों को मौत की सजा नहीं दी गई तो इस तरह के अपराध ऐसे ही होते रहेंगे। पुलिस ने हत्या शव छिपाने के अलावा कुकृत्य की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें