फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन को बने तीन केंद्र

Fri, 20 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन को जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो शहर के तथा एक नवाबगंज का राजकीय इंटर कालेज शामिल है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 23 मार्च को समाप्त हो रही हैं। 30 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कार्य करने वाले टीचरों को परेशानी न हो इसके लिए इस बार शहर के दो तथा ग्रामीण अंचल के एक विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों में शहर के जीआईसी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की संयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं तथा जीजीआईसी उन्नाव में इंटरमीडिएट तथा जीआईसी चमरौली में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। यह ऐसे मूल्यांकन केंद्र हैं जहां टीचरों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ बिजली व पानी की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष जीजीआईसी अचलगंज को भी मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था लेकिन वहां बिजली की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण इस बार उसे मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए पहले से तैयारी कर ली जाएंगी। परीक्षाएं समाप्त होने के दो दिनों के अंदर ही मूल्यांकन कार्य की भी तैयारियां हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें