उन्नाव। रोडवेज आरएम के आदेश के बावजूद डिपो में सीसी टीवी कैमरा नहीं लगाया गया। चार महीने पहले डीजल चोरी प्रकरण के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने सीसी टीवी कैमरे लगाने का आदेश जारी किया था।
पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में रोडवेज विभाग में 855 लीटर तेल चोरी हुआ था। मामले की गूंज राजधानी तक पहुुंची थी और इसमें एआरएम, फोरमैन, चालकों व कई परिचालकों पर गाज गिरी थी।
इस घटना के बाद रोडवेज प्रशासन ने 28 जनवरी को सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया था। कैमरा लगाने का निर्देश दिया था। एआरएम आरवी विश्वकर्मा ने बताया कि कंपनी ने जल्द ही सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा है।
जिले की रोडवेज डिपो में लगभग 78 बसों का संचालन होता है। ये बसें जनपद के लोकल मार्गों के साथ ही कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात के साथ ही दिल्ली तक चलती हैं। औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोडवेज डिपो में बसों के संचालन के साथ ही बसों की मरम्मत व डीजल भी यहीं से मिलता है।