फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नवाबगंज की खंड शिक्षाधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कार्यशैली को लेकर आरोपों में घिरीं नवाबगंज ब्लाक की खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रा देवी को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी द्वितीय की जिला पंचायत सदस्य सरला लोधी ने नवावगंज बीईओ पर भ्रष्टाचार और अभद्र आचरण के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर से कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि हुई। पाया गया कि शिक्षकों के अवशेष भुगतान संबंधी प्रकरण के निस्तारण में अनावश्यक देरी की गई। अधीनस्थ कार्मिकों को अनाधिकृत रूप से अवकाश स्वीकृत किए गए। उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और भ्रामक सूचना भेजने सहित कई आरोपों की पुष्टि होने पर बीईओ इंद्रा देवी को निलंबित किया गया।
अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए जांच के लिए उप शिक्षा निदेशक (अर्थ) शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज को जांच अधिकारी नामित किया गया। निलंबन अवधि में इंद्रा देवी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मंडल कार्यालय में संबद्ध रहेंगी। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि अभी नवाबगंज में किसी की तैनाती नहीं की गई है। जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें