यह नसीहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर व अवध प्रांत से शहर के सुंदर पैलेस में आयोजित चुनाव सहायक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने आए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इन दिनों प्रदेश की सियासत में जो भी उठापटक चल रही है, उस पर कहीं भी कोई बहस ना करें। कहा कि सभी लोग बूथ तक जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की फौज बना दें जिससे वोटर लिस्ट के पन्ना स्तर तक एक-एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी महसूस करे और पार्टी को विजय दिलाने में सहयोगी बनें। दूसरे सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने भी संबोधित किया। प्रांतीय संगठन ने सत्र के अंतिम दौर में सभी जिलों से आए जिलध्यक्षों व पालकों के साथ बैठकर गहन मंत्रणा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले से प्रभान शंकर दीक्षित, सुनील शुक्ला, अवधेश दीक्षित, आशादीन तिवारी, कमलेश सिंह, महेंद्र लोधी भी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, आनंद अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता, पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, दुर्गेश सिंह चंदेल, विजय द्विवेदी भी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
प्रशिक्षण शिविर में आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का स्थानीय गदनखेड़ा चौराहे पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य आनंद अवस्थी, पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, राकेश रावत ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष स्थानीय सुंदर पैलेस में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।