फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निमादपुर से बिहार, हरदोई व कुशीनगर के बने जन्म प्रमाण पत्र

Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। विकासखंड की ग्राम पंचायत निमादपुर में बने 5893 प्रमाण पत्रों में काफी संख्या में दूसरे प्रांतों व जनपदों के निकले हैं। ऐसे प्रमाण पत्रों की असली संख्या की जानकारी साइबर पुलिस की विस्तृत जांच में सामने आएगी।
विज्ञापन

निमादपुर की आबादी 5200 के आसपास है। आबादी से ज्यादा 5893 प्रमाण पत्र जारी होने से ही यह संदेह के घेरे में आ गए हैं। जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा सीआरएस पोर्टल से जारी प्रमाण पत्रों की रैंडम जांच के बाद जब मामला पकड़ा तो जांच के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने संबंधित पंचायत सचिव से जवाब तलब किया। इसके बाद ही अंदरखाने जब कुछ प्रमाणपत्रों के पंजीकरण नंबरों के आधार पर जांच शुरू की गई तो बड़ा खेल सामने आया।
शुरुआती तीन पंजीकरण नंबरों की पड़ताल की गई तो पता चला कि इसमें एक जन्म प्रमाणपत्र बिहार प्रांत का बना है। वहीं दो अन्य प्रमाण पत्र कुशीनगर व हरदोई के हैं। डीपीआरओ आलोक सिन्हा का कहना है कि विस्तृत जांच साइबर थाने से कराने की मांग की गई है। पुलिस की जांच में ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी कि कितने प्रमाण पत्र बाहर के बने हैं।
विज्ञापन

-
केस-1
जन्म स्थान चंदेश्वरा हसनगंज, स्थायी पता बिहार
रजिस्ट्रेशन नंबर बी202509176090005916 से आदर्श कुमार का जन्म प्रमाण पत्र बना है। आदर्श कुमार के पिता का नाम रितेश कुमार व मां संजू कुमारी लिखा है। इनका स्थायी पता बिहार के रोहतास पोस्ट नोखा के गांव स्टेशन मार्ग लिखा है। जबकि जन्म स्थान हसनगंज का चंदेश्वरा गांव दिखाया गया है। जन्म तिथि 13 अक्तूबर 2021 दर्शाई गई है।

-
केस-2
10 साल पहले की जन्मतिथि का बना प्रमाणपत्र
रजिस्ट्रेशन नंबर बी202509176090005236 से रुद्रांश का जन्म प्रमाण पत्र बना है। पिता का नाम राजू व मां महिमा देवी दर्ज है। जन्म तिथि 10 मई 2015 दिखाई गई है। जन्म स्थान चंदेश्वरा हसनगंज दिखाया गया है। जबकि स्थायी पता बुधवा जंगल पोस्ट मदनपुर बेबिहरी ब्लाक खद्दा कुशीनगर लिखा है।
-
केस-3
रजिस्ट्रेशन नंबर बी202509176090002534 से अरहाम का जन्म प्रमाण पत्र बना है। पिता का नाम जहूर हसन व मां नसरीन दर्ज है। 25 अक्तूबर 2022 को जन्म स्थान चंदेश्वरा हसनगंज दिखाया गया है। जबकि स्थायी पता ग्राम लालताखेड़ा हथौड़ा कछौना हरदोई दिखाया है।
-
डीपीआरओ ने एफआईआर के लिए सीओ सिटी को दिया पत्र
उन्नाव। हसनगंज तहसील क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में पिछले छह माह में 6213 जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाने के मामले में बुधवार को डीपीआरओ ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीओ सिटी को पत्र दिया। सीओ ने पत्र साइबर थाना प्रभारी को भेजकर जांच के निर्देश दिए। प्रभारी ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
पिछले दिनों निदेशालय ने एक जनवरी से 15 जुलाई के बीच बनाए गए प्रमाणपत्रों की रैंडम जांच की तो पता चला कि हसनगंज की निमादपुर में 5893 और नवाबगंज की मकूर पंचायत से 320 जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। जबकि इसी दौरान 10 ग्राम पंचायतों में मिलाकर 724 प्रमाणपत्र जारी हुए। जानकारी पर डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। मामले ने जब तूल पकड़ा तो आनन फानन डीपीआरओ ने बुधवार को सीओ सिटी सोनम सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र सौंपा। डीपीआरओ ने बताया कि क्षेत्राधिकारी ने मामले को साइबर थाने को सौंप दिया है। साइबर थाना प्रभारी ने जांच के बाद एक, दो दिन में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें