फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव में दो स्थानों पर छह-छह एकड़ में बनेंगे यात्री सुविधा स्थल

Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ के बीच बन रहा एक्सप्रेसवे प्रदेश का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे (एनई-6) होगा जहां ट्रामा सेंटर की सुविधा होगी। लखनऊ और कानपुर के बीच दोनों तरफ छह-छह एकड़ में दो रेस्ट एरिया (वे साइड एमेनिटीज) बनेंगे। यहां वाहन मरम्मत की सुविधा, पेट्रोल पंप, वाहन पार्किंग, कैफेटेरिया, प्रसाधन सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ के बीच 3100 करोड़ की लागत से बन रहे 64 किमी एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की उन्नाव में कुल लंबाई 45.3 किमी है। यह प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे है जिसपर वाहनों की स्पीड 120 किलोमीटर तक सुरक्षित होगी। इस एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई दो स्थानों पर 10 बेड का ट्रामा सेंटर भी बनाएगा।
लखनऊ से कानपुर की ओर जाने पर उन्नाव के पड़री खुर्द गांव के सामने और कानपुर लखनऊ जाने वाली लेन पर अड़ेरुआ गांव के सामने रेस्ट एरिया बनाए जाएंगे। निर्माण एजेंसी पीएनसी ने इसके लिए दाहिने और बाएं, दोनों तरफ छह-छह एकड़ भूमि छोड़ी है। यहां पहुंचने के लिए सर्विस रोड भी बनाई है। बाकी का काम एनएचएआई की ओर से कराएगा।
विज्ञापन

इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर अत्यधिक यात्री सुविधाएं, बिना बाधा तेज रफ्तार से आवागमन, दवा, इलाज, खान-पान, प्रसाधन, पार्किंग, पेट्रोल पंप, ई-चार्जिंग स्टेशन, वाहन पार्किंग, वाहन मरम्मत, 24 घंटे सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं के बदले बदले वाहन स्वामियों को लखनऊ-कानपुर हाईवे (एनएच -27) की अपेक्षा करीब 25 प्रतिशत अधिक टोल टैक्स देना होगा।



दो-तीन पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे
इस एक्सप्रेसवे पर दो पहिया, तीन पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे। इंजीनियर राजीव कुमार ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे को 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लायक बनाया गया है। तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच दो, तीन पहिया वाहनों के चलने से हादसों की आशंका अधिक होगी। इस खतरे को देखते हुए एनएचएआई ने यह फैसला लिया है।

सितंबर में पूरा हो जाएगा उन्नाव क्षेत्र का काम
इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को अगस्त में पूरा कर लिया जाएगा। कोरारी और नेवरना में कंक्रीट गर्डर रखने का काम पूरा होने के बाद स्लैब का काम चल रह है। उन्नाव में 45.3 किलोमीटर का काम पूरा करने के बाद सितंबर से आजाद मार्ग चौराहा से लखनऊ के बनी तक वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

उदित जैन, पीएनसी मैनेजर

एक्सप्रेसवे पर लखनऊ और कानपुर दोनों तरफ की लेन पर एक-एक वे साइड एमेनिटीज बनाया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू करने से पहले ही इसका काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कर्नल शरद चंद्र सिंह, पीडी एनएचएआई

एक्सप्रेसवे पर एक नजर
कुल लंबाई-64 किमी
-उन्नाव में लंबाई-45.3 किमी
-लागत-3100 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें