फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मौरावां। मौरावां-पुरवा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंद्रसेना गांव निवासी अश्वनी कुमार (35) बृहस्पतिवार को किसी काम से मौरावां कस्बा जा रहे थे। पुरवा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रक के पहिया चढ़ जाने से अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई। मां संतोष कुमारी, पत्नी पूजा और बेटे आर्यन सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों से तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें